लक्सर शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ, 125 लाख क्विंटल आपूर्ति का लक्ष्य

0

हरिद्वार। सोमवार को लक्सर शुगर मिल में सोमवार को विधि-विधान के साथ गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। मिल परिसर में हवन यज्ञ और तोल कांटों के पूजन के साथ पेराई सत्र शुरू किया गया। मिल शुरू होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे।
सोमवार सुबह लक्सर शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया गया। इस मौके पर मिल के डायरेक्टर आनंद सिंह, प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह, खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जन कल्याण पार्टी की अध्यक्ष व खानपुर के निर्वतमान विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा, जिला स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जाधारी राज्यमंत्री) श्यामवीर सैनी, दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, गन्ना समिति अध्यक्ष चैधरी अनुराग, किसान आयोग अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, समिति सचिव परमिंदर कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। हवन यज्ञ और तोल कांटों के पूजन के बाद मिल में गन्ने की पेराई शुरू की गई। इस दौरान मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान को मिल प्रबंधन की ओर से कंबल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और जन कल्याण पार्टी अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने भी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसान और शुगर मिल दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share