स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर लक्सर एवं रुड़की क्षेत्र में चला संयुक्त चेकिंग अभियान

0

हरिद्वार. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज लक्सर एवं रुड़की क्षेत्र में स्कूली बसों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान स्कूली बसों एवं बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की उपस्थिति में लक्सर क्षेत्र में 10 तथा रुड़की क्षेत्र में 13 सहित कुल 34 स्कूली बसों एवं बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लक्सर में कुल 01 वाहन का चालान किया गया।

बस में सवार बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अन्य बसों में सुरक्षित स्थानांतरित कर आगे भेजने की व्यवस्था की गई। साथ ही, सचिव द्वारा परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले में विशेषकर स्कूल वाहनों के सभी आवश्यक कागजात एवं सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और जिन वाहनों में अनियमितता पाई जाए, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share