विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर MAAsterG Community का दिल्ली-NCR में जागरूकता अभियान

0

नई दिल्ली: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर MAAsterG Community ने दिल्ली-NCR में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से युवाओं तक MAAsterG की वाणी और ज्ञान पहुँचाया गया तथा जीवन, आत्मबल और आशा को लेकर संवाद किया गया।
अभियान की शुरुआत BSF Campus, भोंडसी से हुई। इसके बाद टीम ने दिल्ली के साउथ कैंपस में वेंकटेश्वर कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज और जीसस एंड मैरी कॉलेज का दौरा किया और छात्रों से संवाद किया।
इसके बाद टीम नोएडा के फिल्म सिटी स्थित AAFT पहुँची और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों एवं युवाओं से जुड़कर MAAsterG का संदेश साझा किया। Community द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे जागरूकता अभियान लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लोगों तक आशा, आत्म-जागरूकता, आत्मबल और जीवन की गहरी समझ का संदेश पहुँचाना है।

पिछले 18 वर्षों से MAAsterG ने अपने अनुभव को लाखों लोगों के साथ एक-एक करके साझा किया, बिल्कुल निःशुल्क, और देखा कि 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष की दादी तक, चार पीढ़ियाँ एक साथ खुश होकर झूम रही थीं। इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का निर्णय लिया और “MAAsterG” के नाम से सभी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आए। इस तरह उनके “मिशन 800 करोड़” की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक खुशी पहुँचाना है। अतः मिशन का नारा भी “हैप्पीनेस गैरंटीड” है। अब तक उन्होंने 300 से अधिक कार्यक्रम किए हैं।

उनकी वाणी भारतीय सेना, पुलिस मुख्यालय, बार एसोसिएशन, विश्वविद्यालयों, ग्लोबल स्पिरिचुअल महोत्सव तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे मंचों की शोभा रहे हैं। उनका 18 वर्षों का अथक प्रयास समाज के अनेक क्षेत्रों में प्रभावशाली बदलाव लाने में सफल रहा है। MAAsterG कहते भी हैं—
“रोज़ एक वाणी सुनो, सभी दुखों को दूर करो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share