हीरा सिंह बिष्ट के लोक सेवा और जनकल्याण कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगेः धामी

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोक सेवा और जनकल्याण के प्रति आपके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हीरा सिंह बिष्ट के निधन को प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने हीरा सिंह बिष्ट के निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि दिवगंत हीरा सिंह बिष्ट का राजनीतिक चरित्र हमेशा मिलनसार रहा, उनका व्यवहार दल से ऊपर था। इसलिए वे सरल स्वभाव के व्यक्तित्व वाले जन प्रिय नेता थे।?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share