देश के लिए एक बार मरना, सौ जन्मों के समान, कारगिल शहीदों की याद में 2 मिनट मौन रखकर चिराग भी जलाए

0

देहरादून. “देश के लिए एक बार मरना, सौ जन्मों के समान”कारगिल युद्ध स्मारक पर संयुक्त नागरिक संगठन,गोरखाली सुधार सभा,उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन,सीव्यू सेवा ट्रस्ट,जागरूक नागरिक सेवा मंच,दून बुद्धिस्ट सोसाइटीआदि सामाजिक संस्थाओं द्वारा ऑपरेशन विजय में वीरगति को प्राप्त 527 शहीदों की याद में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
अमर शहीदो की याद में 2 मिनट मौन रखकर चिराग भी जलाए गए।वक्ताओं ने कहा देश के लिए एक बार मरना 100 जन्मो के समान होता है,हमे इनके बलिदान से प्रेरणा लेकर जिंदगी को देशहित के लिए समर्पित करना चाहिए।इस अवसर पर कै.पदमसिंह थापा,राधा तिवारी,अभिषेक शाही,शेर जंग राणा,वीरसिंह रावतपीएस बुटोला, धनीमाला ठाकुरी,बनारसी लाल,रविदत्त सेमवाल,राजेंद्रसिंह शाह,राजीव घनसाली,नरेश चंद्र कुलाश्री,स्वामी एस चंद्राअवधेश शर्मा,एसएस गोसाई,देवेंद्र पाल मोंटी,एमएस रावत,दिनेश भंडारी, प्रभा शाह,गिरीशचंद्र भट्ट,,सुलोचना भट्ट,नवीन नैथानी,आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share