एमडीडीए देहरादून की एक मुश्त समाधान(ओटीएस))कंपाउंडिंग योजना को कैबिनेट में लाकर दूनवासियों को राहत पहुंचाने की माँग
देहरादून. संयुक्त नागरिक संगठन के शिष्टमंडल ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री को संबोधित एक सुझाव पत्र इनके निजी सचिव विक्रमसिंह चौहान को दिया।इस पत्र में बताया गया है की एमडीडीए देहरादून के क्षेत्र में विगत अवधि में हजारों लोगों ने अपने आवास बनाए हैं।इनमें अधिसंख्यक हमारे वो गरीब पर्वतीय क्षेत्र के निवासी हैं जो विभिन्न कारणों से मजबूरी वश अपने घरबार छोड़कर इस क्षेत्र में आ बसे हैं। इनको प्रावधानों की विशेष जानकारी नहीं थी और अब ये प्राधिकरण के नियमों से भयभीत हैं। प्राधिकरण की प्रस्तावित कम्पाउंडिंग योजना से लाभ उठाकर ये सम्मान पूर्वक रह सकते हैं। लिखा गया है की प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2019, 2021,2022 तथा 2024 में प्राधिकरण द्वारा में ऐसे भवनों के निर्माण तथा उनके मानचित्र कंपाउंडिंग करने हेतु ओटीएस योजनाएं लाई गई है जो नियमों के विरुद्ध बनाए गए थे।इससे जहां लाखों लोगों को मानसिक संतुष्टि मिली वहां प्राधिकरण को भी करोड़ों रुपए की आय हुई है।क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में संभावित हैं और चुनाव आचार संहिता भी जनवरी 2027 में लगनी संभावित है।इसलिए समयाभाव को देखते हुए योजना को आगामी कैबिनेट में लाकर इसे लागू करने की मांग की गई है। शिष्टमंडल में मुकेश नारायण शर्मा, उमेश्वर सिंह रावत,सत्य प्रकाश चौहान, सुशील त्यागी, एम एस रावत शामिल थे।
