प्रेस क्लब हरिद्वार में 31मई को अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन

0

Soulofindia, belwal

हरिद्वार । समाजसेवा, कला,साहित्य,संस्कृति को सर्मपित संस्था नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम के तत्वावधान में इस बार उत्तराखंड में माँ गंगा के तट पर स्थित प्रेस क्लब हरिद्वार के आडोटोरियम मे 31मई को अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। हरिद्वार हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। इसका नाम हरि’ (भगवान विष्णु) और ‘द्वार’ (प्रवेश द्वार) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है “ईश्वर का द्वार” जहाँ बड़े सौभाग्य से संस्था द्वारा अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा ।
कार्यक्रम संयोजक केप्टिन किशोर करैया ने बताया की प्रेस क्लब आडोटोरियम मे 31मई को श्री ब्रिजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता, अनुराधा पाण्डेय के मुख्यातिथ्य एवं अनिल मिश्र,विजय बागरी,सुनील केहरी के विशिष्ट आतिथ्य मे देश के विभिन्न प्रांतों से 50 कवयित्रियों को आंमत्रित किया गया है। भारत की समृद्ध साहित्यिक विरासत और कला को जीवित रखने की दिशा में यह हमारा प्रयास निरंतर जारी है। देश के सुप्रसिद्ध रचनाकार अपनी ओजस्वी वाणी, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं से साहित्य की अद्भुत छटा बिखेरेंगे।
श्री करैया ने बताया की आयोजन काव्य पाठ उपरांत सभी कवयित्रियों को अतिथियों की उपस्थिति मे समिति स्मृति चिन्ह एवं साहित्य मनीषी सम्मान से अंलकृत किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share