बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

0

The soulof india, Haridwar, Sk.Belwal

बीएचईएल हरिद्वार में भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बीएचईएल स्थित विभिन्न वर्कशॉप एवं कार्यालयों में विधिवत श्री विश्वकर्मा पूजन किया गया।बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित पूजन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं.
इस शुभ अवसर पर कार्यपालक निदेशक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं। उनकी जयंती हमें अपने कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देती है।
इस पावन अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री सुमति शर्मा सहित अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share