बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने फांसी लगाकर दी जान

0

साल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया था। 2006 में निठारी हत्या व दुष्कर्म कांड सामने आया था।

हरिद्वार। सन 2006 में देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।कोली कुछ दिन से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहा था। उसका शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी स्वजनों को सूचना देकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली की सप्त ऋषि पुलिस चैकी पर सूचना मिली कि सप्त सरोवर रोड लालमाता मंदिर के सामने चाय की दुकान में किसी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और जांच में पता चला कि मृतक निठारी कांड का मुख्य आरोपी था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सुरेंद्र कोली निठारी कांड में आरोपी रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कुछ महीनो से हरिद्वार में रह रहा था और चाय का खोखा किराए पर लेकर चला रहा था। दुकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस मामले में हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली निवासी ग्राम मंगरुखाल, भिकियासेड़ अल्मोड़ा के रूप में कराई। बता दें कि साल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया था। 2006 में निठारी हत्या व दुष्कर्म कांड सामने आया था। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुनाई थी। 2015 में न्यायालय ने फांसी की सजा में राहत देते हुए उम्रकैद सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share