राज्य आंदोलनकारी आनंदमणि नौटियाल को श्रद्धांजलि अर्पित की
*,हरिद्वार*
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता आनंदमणि नौटियाल जी का दिनांक 28.06.26 को आकस्मिक निधन हो गया उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान नया हरिद्वार से खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंची घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे पुत्र अमितांशु नौटियाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
अंतिम संस्कार में राज्य आंदोलनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रभारी तहसीलदार अनिल गुप्ता और पटवारी सुंदर सिंह तोमर ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सतीश जोशी, जगत सिंह रावत, जसवन्त सिंह बिष्ट, भगवती प्रसाद पंत,गंगादत्त शर्मा, त्रिलोक चन्द्र भट्ट,आशीष गोदियाल,डी एन जुयाल,एस पी चमोली, सुनील जोशी,अजय नेगी, केपी कला वीरेंद्र घिल्डियाल,सचिन बेनीवाल रामदेव मौर्य, ख्यात सिंह रावत आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
