जनपद हरिद्वार में हुआ इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

0

Thesoulofindia, Haridwar
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के निर्देशानुसार एंव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आज दिनाॅक 12/9/2026 को जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त जी के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। जनपद हरिद्वार में कुल 24 बैंच का गठन किया गया। जिला न्यायलय परिसर रोशनाबाद में 13 बैंच, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग हरिद्वार की एक बैंच, बाह्य न्यायालय रूडकी में 7 बैंच,एंव लक्सर में 3 बैंच का गठन कर लंबित एंव प्रीलिटिगेशन मामलो का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया इस लोक अदालत में चेक बांउस, मोटर दुर्घटना क्लेम, पारिवारिक विवाद, सिविल वाद, श्रम विवाद , विद्युत अधिनियम के मामले, बैंक रिकवरी एवं फौजदारी शमनीय प्रकृति के मामलो को प्राथमिकता दी गई जिससे न्यायालयों में लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने में बडी सफलता मिली।
आज के इस लोक अदालत में न्यायालयो में लंबित कुल वाद 3918 एंव 207 प्रीलिटिगेशन मामलो का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया जिसके अतर्गत कुल 18,57,35,981 रुपये ,समझोते राशि का सेटलमेंट हुआ माननीय जनपद न्यायधीश के नेतृत्व में आयोजित इस लोक अदालत के सफल संचालन हेतू सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियो कर्मचारियो विद्वान अधिवक्ताओं और वादकारियों का आभार प्रकट किया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव श्रीमति सिमरनजीत कौर ने कहा कि लोक अदालत त्वरित न्याय प्राप्त करने व पक्षकारों के मध्य वर्षो से चली आ रही कटुता समाप्त होती है आपसी प्रेम व सदभाव बढाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share