स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थाओ में रही कार्यक्रमों की धूम


ह
हरिद्वार. कल दिनाँक 15 अगस्त, 2026 का दिन प्रातःकाल से शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों से परिपूर्ण रहा.. सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अतीव दर्शनीय रहा, हज़ारों की संख्या में बच्चों ने तिरंगे झंडे को लहराते हुए खुशी का इजहार किया साथ ही एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिडकुल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुप्रसिद्ध उद्योगपति अरुण सारस्वत थे…
द्वितीय कार्यक्रम गोविन्द घाट पर सेवानिवृत्त कार्मिकों ने ध्वजारोहण कर सम्पन्न किया, अनेकों कर्मचारियों ने बड़ी खूबसूरती के साथ अपनी अपनी प्रस्तुति रखी…

तृतीय कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल में मुख्य अतिथि स्वामी दुर्गादास जी के सानिध्य में हुआ जहां कनिष्ठ और वरिष्ठ डॉक्टरों ने बेह्तरीन प्रस्तुति रखी…
चतुर्थ कार्यक्रम श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा कनखल क्षेत्र में सफाई अभियान के द्वारा संपादित किया , श्रीयंत्र मन्दिर से श्री हरिगिरी घाट तक साई भक्तों ने स्वामी को स्मरण करते हुए मास्क, ग्लवस पहनकर साथ ही स्कार्फ धारण कर सुन्दर और सुचारू रूप से सफाई अभियान को सफल बनाया साथ ही एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की.
