प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पत्रकारों ने अमर शहीदों को किया नमन

0

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें :-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार, 15 अगस्त :-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में प्रेस क्लब परिसर में वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला गया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि आजादी हमें आसानी नहीं मिली। अनेकों बलिदान देने पड़े। देश के वीर अंग्रेजों के सामने नहीं झुके । वीरों के बलिदानों को हमेशा याद रखा जाएगा। पत्रकारिता का धर्म है कि वह समाज को जागरूक करे और लोकतंत्र को मजबूत बनाए। हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। अपने वक्तव्य में वरिष्ठ सदस्य पत्रकार बृजेन्द्र हर्ष ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनायें व बधाई दीं.
वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी एवं सुनील दत्त पांडे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। मीडिया समाज का दर्पण है और देश निर्माण में मीडिया की भूमिका अहम है। आज हमें एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता के लिए काम करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष में गुलशन नय्यर, अमित शर्मा, राजेंद्र नाथ,श्रवण झा, अविक्षित रमन, पूर्व महामंत्री ललितेंद्र नाथ, अश्वनी अरोरा, अमित गुप्ता आदि ने भी अपने विचार रखे. समारोह में मुकेश वर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, राधिका नागरथ, कुलभूषण शर्मा, अमित गुप्ता, काशीराम सैनी, रामचंद्र कनौजिया, नरेश दीवान, सुभाष कपिल, गोपाल पटवर, दीपक नौटियाल, जय पाल सिँह,शिव कुमार शर्मा,राजेश शर्मा, सतीश गुजराल, जयपाल सिंह, रत्नमणि डोबाल, महताब आलम, एस पुरी, सुनील पाल, राजकुमार, मनोज खन्ना,`श्री गुजराल, सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पत्रकार व श्री सक्सेना, गीता राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन बालकृष्ण शास्त्री ने किया.
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share