भव्य स्वतंत्रता दिवस एवं अलंकरण समारोह डी पी एस दौलतपुर (जूनियर) में हुआ आयोजित
हरिद्वार, सोल ऑफ इंडिया
दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर जूनियर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत उत्साह, देशभक्ति एवं गर्व के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट के असिस्टेंट गवर्नर चेतन घई एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के गौरव जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन विकास गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय तिरंगा के ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को सुंदर रूप से अभिव्यक्त किया।
समारोह का प्रमुख आकर्षण अलंकरण समारोह रहा, जिसमें विद्यालय के नवनिर्वाचित स्कूल कैप्टन, हाउस सेक्रेटरी एवं अन्य छात्र-नेताओं को उनके दायित्व सौंपे गए।
यह अवसर विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सेवा-भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा १, २ एवम एवं ३ के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान को दर्शाती एक भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की स्कूल इंचार्ज अमिता ओहरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त
किया।
विद्यालय प्रभारी अमिता ओहरी ने कहा की समारोह में देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रतिभा और नेतृत्व भावना का सुंदर संगम रहा जिसके लिए विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं की सराहना की ।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार, आत्मविश्वासी, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
