महत्वपूर्ण सुझावों के साथ संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल नगर आयुक्त आलोक पाण्डेय से मिला
देहरादून.सर्वोच्च न्यायालय के पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाने के निर्देशों के क्रियान्वयन हेतु देहरादून के सभी वार्डों में भी जनहित में सड़को के निर्माण मे यथासंभव फुटपाथ निर्माण की अनिवार्यता के सुझाव के साथ संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल नगर आयुक्त आलोक पाण्डेय से मिला।
आयुक्त को दिये गए सुझावों मे निगम द्वारा सड़कों/फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के अभियान का अभिनन्दन करते हुए इसे जनहित में निरंतर जारी रखने की मांग की गई। वार्ता में निगम के सभी वार्डो की सड़कों को भी सभी प्रकार के अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा निगम की सड़को के साथ रोड शोल्डर्स को भी समतल करने की मांग की गई। शिष्टमंडल में गिरीश चंद्र भट्ट,डा. टी एन जौहर,पदमेन्द्र सिंह बर्त्वाल,उमेश सक्सेना,जगदीश बाबला,सुशील त्यागी,उमेश्वर सिंह रावत,अवधेश शर्मा, नवीन सडाना,एस पी चौहान आदि थे।आयुक्त से रायपुर क्षेत्र में सुन्दरवाला, महाराणा प्रताप चौक रिंगरोड आदि क्षेत्रों में लगे कूड़े के ढेरो को भी साफ कराने की मांग की गई है।
