आशा कार्यकर्ता-भोजन माताओं ने दिया सचिवालय के बाहर धरना

0

देहरादून। बुधवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के आह्वान पर 42 हजार रुपए न्यूनतम वेतन सहित विभिन्न मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ता और भोजन माताओ ने सचिवालय पहंुचकर धरना दिया।
इससे पूर्व बड़ी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें सचिवालय से पहले ही बेरिकेडिंग कर रोक दिया है। आशा कार्यकर्ता और भोजन माता बड़ी संख्या में सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है की यदि अधिकारियों से वार्ता और ठोस समाधान का लिखित आश्वासन नहीं दिया गया, तो धरने से नहीं उठेंगे।
बुधवार दोपहर को सीटू के आह्वान पर भोजन माताओ और आशा कार्यकर्ता ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। इस दौरान उन्हें सचिवालय से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। कार्यकर्ता ने आगे बढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए।
पदाधिकारियों ने कहा कि, चार श्रम सहिंता में मजदूरों के खिलाफ प्रावधानों के हटाकर श्रमिकों के पक्ष में नियम बनाए जाए, क्योंकि श्रम संहिताओं में नियम बनाने का अधिकार राज्य सरकार को भी है।
प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सचिव स्तर पर वार्ता नहीं हो होगी और सम्मानजनक हल नहीं निकलता है तो महापड़ाव तीन दिन तक जारी रहेगा। इस मौके पर सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज, महेंद्र ज़ख़मोला, केएन उमेश आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।जिसे आगे और बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द फैसला नही लेती है तो वे अपने आंदोलन को और आगे तक ले जायेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share