देहरादून में 16 जुलाई 2026 को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ जी की वार्षिक भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा

0

Soulofindia, belwal

देहरादून. श्री चैतन्य महाप्रभु नामहट्ट श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट, विजयपुर, नयागाँव, हाथीबड़कला, देहरादून, अपने संस्थापक आचार्य परम पूज्य श्री श्रीमद् अष्टोत्तरशत श्री भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी गुरु महाराज की दिव्य प्रेरणा एवं कृपा से विगत वर्षों से भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन करता आ रहा है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट द्वारा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को 8वीं वार्षिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में आयोजित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के चेयरमैन हयग्रीव दास प्रभुजी एवं प्रेसिडेंट लोकनाथ दास प्रभुजी ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा प्रेम, सेवा, समानता, भाईचारे एवं हरिनाम संकीर्तन का विश्वविख्यात आध्यात्मिक महोत्सव है। भगवान श्री जगन्नाथ स्वयं अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए जन-जन के बीच आते हैं। यही रथयात्रा का संदेश है कि भगवान की कृपा और प्रेम सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध हैं।

उन्होंने देहरादून एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति से सपरिवार रथयात्रा में सम्मिलित होकर भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन, हरिनाम संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ

प्राप्त करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम गुरुवार, 16 जुलाई 2026 लीची बाग, कैंट मार्ग देहरादून से आयोजित होगा
प्रातः 11:00 बजे मंगलाचरण, हरिनाम संकीर्तन एवं उद्घाटन समारोह आयोजित होगा व दोपहर 12:00 बजे श्री जगन्नाथ महाप्रसाद वितरण किया जाएगा
दोपहर 2:00 बजे भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारम्भ होगा,
रथयात्रा लीची बाग से प्रारम्भ होकर सेंट्रियो मॉल पहुँचेगी, जहाँ संक्षिप्त हरिनाम संकीर्तन के पश्चात जोड़ी गाँव तक जाएगी। यात्रा मार्ग में हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा एवं भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। इस वर्ष लगभग 2,000 से 5,000 श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
ट्रस्ट ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में लीची बाग रिज़ॉर्ट, सेंट्रियो मॉल, पीवीआर सिनेमाज़, एलियन पैराडॉक्स टेक्नोलॉजीज़ एलएलपी, ज्योतिस्वर्णिम वेलफेयर सोसायटी, उत्तर बेकरी, कुमार ज्वेलर्स, कारलक्स देहरादून तथा ए. के. एस. म्यूज़िकल का बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ है। ट्रस्ट ने सभी सहयोगी संस्थाओं एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता में लोकनाथ दास प्रभुजी प्रेसिडेंट के अतिरिक्त वृन्दावन दास प्रभुजी, ललिता प्रसाद प्रभुजी, राधाकांत दास प्रभुजी तथा चैतन्य महाप्रभु नामहट्ट, श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित रहे.

www.naamhatttrust.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share