*शब्दवीणा की देवघर जिला समिति का हुआ गठन*

0

*- डॉ. विजय शंकर करेंगे शब्दवीणा देवघर जिला समिति का नेतृत्व*

गया। राष्ट्रीय साहित्यिक सह सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ की झारखंड प्रदेश समिति के अंतर्गत देवघर जिला इकाई का गठन सम्पन्न हुआ। शब्दवीणा के राष्ट्रीय परामर्शदाता मंडल के वरीय सदस्य एवं झारखंड प्रदेश संरक्षक साहित्यसेवी प्रो. डॉ. रामनंदन सिंह के निर्देशानुसार प्रबुद्ध साहित्यकार डॉ विजय शंकर को शब्दवीणा देवघर जिला समिति में जिला अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार अनिल कुमार झा शब्दवीणा देवघर जिला समिति को संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शब्दवीणा की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि जिला अध्यक्ष डाॅ. विजय शंकर एक अति विद्वान, संवेदनशील व अनुभवी साहित्यकार होने के साथ एक कुशल संगठनकर्ता भी हैं, जिसका लाभ निश्चित रूप से समस्त शब्दवीणा परिवार को मिलेगा। डॉ. शंकर के परामर्श से शब्दवीणा देवघर जिला समिति का उपाध्यक्ष कवयित्री डॉ. इति कुमारी को, सचिव डॉ. परशुराम तिवारी को, संगठन मंत्री सोनाली भारती को, कोषाध्यक्ष बबन बदिया को, साहित्य मंत्री सोनम झा को एवं प्रचार मंत्री धीरेन्द्र छतहारवाला को बनाया गया है। डॉ. रश्मि ने बतलाया कि प्रो. रामनंदन सिंह के संरक्षण तथा डॉ. विजय शंकर के संयोजन में आने वाले दिनों में शब्दवीणा देवघर जिला समिति के तत्वावधान में भी समाजोपयोगी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किये जायेंगे।

शब्दवीणा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, प्रदेश सचिव अर्पणा कुमारी, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ रजनी शर्मा चंदा, प्रदेश साहित्य मंत्री प्रो. नूतन शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शेखर एवं प्रदेश प्रचार मंत्री आशीष जैन के साथ-साथ महावीर सिंह वीर, वंदना चौधरी, डॉ विभा जोशी, डॉ रवि प्रकाश, अनुराग सैनी मुकुंद, पंकज मिश्र, प्रो. सुबोध कुमार झा, पी. के. मोहन, डॉ गोपाल निर्दोष, सुरेश विद्यार्थी, राघव दुबे, सुरजीत झा, शशिकांत गुप्ता, निवेदिता श्रीवास्तव, पूनम शर्मा स्नेहिल, राम रंजन सिंह आदि ने शब्दवीणा की देवघर जिला समिति के गठन पर खुशी प्रकट की है। झारखंड की शब्दवीणा गोड्डा, जमशेदपुर, राँची, पाकुड़, बोकारो आदि जिला समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवगठित शब्दवीणा देवघर जिला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाइयाँ दीं। शब्दवीणा देवघर जिला समिति के गठन पर शब्दवीणा की राष्ट्रीय समिति, विभिन्न प्रदेश एवं जिला समितियों ने झारखंड में भी शब्दवीणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share