स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

मसूरी। पालिका सभासद पवन थलवाल व पूर्व सभासद दर्शन रावत ने विद्युत विभाग कार्यालय जा कर उप खंड अधिकारी पंकज थपलियाल को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि जब पूर्व में लगे इलेक्ट्रानिक मीटर सुचारू रूप से कार्य कर रहे है तो स्मार्ट मीटर नहीं लगने चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड नंबर नौ में स्मार्ट मीटर न लगायें अगर विभाग ने इसं संबंध में कार्रवाई नहीं की तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर पूर्व सभासद दर्शन रावत ने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध कई राज्यों में हो रहा है, लेकिन एसडीओ ने बताया कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है इसमें दोनों आप्शन है प्री पेड व पोसट पेड है जो उपभोक्ता की इच्छा होगी वह ले सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह मीटर जंप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग एक शिविर लगाये ताकि जनता के भ्रम को दूर किया जा सके। इस मौके पर सभासद पवन थलवाल ने कहा कि एसडीओ को ज्ञापन दिया व वार्ड नौ में स्मार्ट मीटर न लगाये। उन्होंने कहा कि इसमें अगर लोड बढा तो उसके चार्ज देने पडेगे लेकिन स्मार्ट मीटर में जब तक रिचार्ज रहेगा तभी तक बिजली चलेगी व पैसा समाप्त होने पर उर्जा भवन से तत्काल बिजली अपने आप काट दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share