“नगर निगम देहरादून पर यूपीसीएल के बकाया 9 करोड़ की वसूली दून के नागरिकों से नहीं होगी ऐसा कोई प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित नहीं है”

0

संयुक्त नागरिक संगठन के शिष्टमंडल से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा

देहरादून. “नगर निगम देहरादून पर यूपीसीएल के बकाया 9 करोड़ की वसूली दून के नागरिकों से नहीं होगी ऐसा कोई प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित नहीं है”
यह वक्तव्य शहरी विकास,पर्यावरण एवं जल प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संयुक्त नागरिक संगठन के शिष्टमंडल को दिया। इस बारे में उन्होंने प्रमुख ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से भी तत्काल वार्ता की। हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग का अनुरोध करते हुए उन्होंने वृक्षारोपण करने के साथ-साथ इनके संरक्षण करने की भी आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर मैती के पद्यश्री कल्याण सिंह रावत ने वृक्षों को होपला बीमारी से बचाने और वनो में फलदार वृक्ष लगाए जाने हेतु मंत्री को सुझाव दिए।पारस्परिक वार्ता में स्पेक्स संस्था के डॉ.ब्रजमोहन शर्मा ने जल प्रबंधन हेतु व्यापक अभियान चलाने और इसमें सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। दून सिटीजन कौंसिल के जगमोहन मेहंदीरता ने भूकंप क्षेत्र में स्थित राजपुर रोड पर हाईराइज इमारतों के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने तथा समानता मंच के विनोद नौटियाल ने दून ऋषिकेश मार्ग की चौड़ीकरण में पेड़ों के कटान पर नागरिकों की चिताओं से अवगत कराते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। संगठन अध्यक्ष ब्रिगेडियर केजी बहल ने सड़क निर्माण के साथ-साथ काटे जा रहे पेड़ों के स्थान पर प्रारंभ में ही एक की जगह चार पेड़ लगाए जाने पर जोर दिया।सुशील त्यागी ने दून में बढ़ते अतिक्रमण,सड़क जाम तथा पार्किंग अभाव की समस्याओं पर संगठन की ओर से ज्ञापन देकर तत्काल आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। पारस्परिक संवाद का संचालन उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने किया।संवाद से पहले खुशबीर सिंह,संगठन उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा,सेवानिवृत्ति अभियंता उमेश सक्सेना,सत्य प्रकाश चौहानअवधेश शर्मा,सरदार खुशबीर सिंह,राजीव खंसाली,एम एस रावत,गिरीशचंद्र भट्ट आदि ने कैबिनेट मंत्री को गुलाब के फूलों के माध्यम से अभिनंदन करते हुए जनहित में एमडीडीए द्वारा दून के विकास को बनाए गए मास्टर प्लान 2041 के क्रियान्वयन से पहले नागरिकों के सुझावों को भी अनिवार्य रूप से शामिल करने का अनुरोध शहरी विकास मंत्री से किया। संवाद के अंत में कैबिनेट मंत्री ने संयुक्त नागरिक संगठन के शिष्टमंडल का आभार व्यक्त करते हुए सकारात्मक सुझाव के साथ पुनः मिलने की अपेक्षा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share