*विशेष नारायण सेवा का आयोजन किया, कुष्ठ रोगियों को चावल और छोले का प्रसाद वितरित किया *.

0

हरिद्वार. श्रीमद्भागवत कथा के सफल, निर्विघ्न संपन्न होने के उपलक्ष्य में श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार के सदस्यों के साथ आज दिनाँक 1 जून, 2026 की प्रातः श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला हरिद्वार में विशेष नारायण सेवा का आयोजन किया गया जिसमें कुष्ठ रोगियों को चावल और छोले का प्रसाद वितरित किया गया साथ ही मिष्ठान और बच्चों को बिस्किट दिये गये.. कच्चे अनाज के रूप में 30 किलो आटा, 30 किलो चावल, 5 किलो चीनी, 1 किलो चाय, 5 लीटर तेल सरसों का, 5 किलो दाल, 5 किलो नमक और 1 किलो मसाले तथा नहाने के साबुन 12 एवं कपड़े धोने के साबुन 12 उपलब्ध कराये गये.. कुष्ठ रोगियों से जानकारी भी ली गई कि क्या समाज कल्याण विभाग से प्राप्त होने वाली प्रतिमाह की विकलांग पेंशन प्राप्त हो रही है किसी तरह की यदि कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत करा दें.. समिति के कुल 5 सदस्यों ने आज आयोजित हुई नारायण सेवा में प्रतिभाग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share