“सुरक्षित बचपन अभियान” के दूसरे दिन 39 विद्यालयों में हुआ जागरूकता अभियान, लगभग 26500 हुए लाभान्वित एवं जागरूक

0

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्त्वावधान में हुआ आयोजन

हरिद्वार. आज दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के द्वारा “सुरक्षित बचपन अभियान” के दूसरे दिन सम्पूर्ण जनपद हरिद्वार के 39 स्कूलों में न्यायिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग व बाल कल्याण समिति हरिद्वार, एस०जे०पी०यू० व जिला प्रोबेशन हरिद्वार के सहयोग से हुआ। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त जी के द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार में “सुरक्षित बचपन अभियान” का आयोजन किया गया तथा अपने संबोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तार रूप से पॉक्सो एक्ट, छात्र-छात्राओं को बालकों के विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। संबंधित बच्चों द्वारा प्रश्न भी पूछे गए जिसका जवाब माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति बाला द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम व बच्चों को मिलने वाली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया, तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापकों व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, वहीं अन्य विद्यालय जैसे सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर 2 बी०एच०ई०एल० रानीपुर हरिद्वार, एवं स्वामी अजुर्तानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल सप्त सरोवर हरिद्वार में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा स्कूल में बच्चों को जागरूक किया गया जिसमें संबंधित अधिकार मित्र भी शामिल थे, श्री अविनाश श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरिद्वार, एवं पैनल अधिवक्ता श्री रमन कुमार सैनी द्वारा केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार, श्री राकेश सिंह तृतीय अपर जिला जज हरिद्वार, सिविल जज तनुता कश्यप, सुश्री धनिष्ठा आर्य चतुर्थ सिविल जज जूनियर डिविजन द्वारा भी हरिद्वार के अनेक स्कूलों में इस अभियान का आगाज कर छात्र-छात्राओं को बालकों से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही हरिद्वार के अन्य माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा भी स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों व बालकों से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान कराई गई।

इसी अभियान के तहत रुड़की तहसील क्षेत्रों में एडीजे रुड़की माननीय श्री रमेश सिंह द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की, न्यायिक मजिस्ट्रेट रुड़की माननीय पर्च बत्रा, सचिव सुश्री अवंतिका पंत, प्रथम एसीजेएम जेडी रुड़की विनीत कुमार श्रीवास्तव अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। लक्सर तहसील क्षेत्रों के स्कूलों में भी अपर जिला जज लक्सर श्री सुधीर सिंह व तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव सुश्री पल्लवी व अन्य माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा अनेक स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षित बचपन अभियान का आगाज किया गया और बालकों से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान कराई गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्सर तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रोशनाबाद हरिद्वार में सुरक्षित बचपन अभियान के संबंध में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई, इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर, बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्यगण उपस्थित रहे।

आज के इस अभियान में कुल 39 स्कूलों में आगाज हुआ जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के अधिकार मित्रों/पी०एल०वी० द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया, स्कूलों के नाम इस प्रकार हैं:
ई०बी०डी०के० टोडाकल्याणपुर, जीआईसी बाक्सर सिंहपुर रोड बी०डी०के० लक्सर, राष्ट्रीय बी०डी०के० खेलकूद, प्रा०वि० बी०डी०के०, श्री गुरु श्री भगवान चंद्र शैलेशखेड़ा, आदर्श बी०डी०के० खेलड़ी, नेहरू राष्ट्रीय बी०डी०के० बादशाहीपुर, उ०प्र०सं०बी०डी०के० पथरी, राष्ट्रीय बी०डी०के० औरंगाबाद, डॉ० भीमराव अंबेडकर बी०डी०के० गहमरीपुर, सरस्वती वि०मं०बी०डी०के० से०-2 भेल, लाला लाजपत राय ज्ञान दीप गर्ल्स बी०डी०के० लक्सर, राजाबाबू इण्टर कॉलेज आक्सरूंट, स्वा० अत्यानंद अंध वि०का० स्कूल हरिद्वार, गुरु नानक बी०डी०के० डलकवाला, सरस्वती वि०मं०बी०डी०के० क्यारीपुर, आर्य ज०बी०डी०के० भगवानपुर, तक्षशिला इण्टर कॉलेज रावली महदूद, सती ध्रुव बा०ए०सी०एल० सो० स्कूल शिवालिकनगर, सेठ गंगा प्रसाद दीक्षित हाई स्कूल ज्वालापुर, आदर्श शिशु निकेतन इण्टर कॉलेज धीरवाली, माता वैष्णोदेवी उ०मा०वि० ज्वालापुर, और आदर्श उच्चतर मा०वि० ज्वालापुर। इसके साथ ही इस सूची में एम०टी०एफ०एम०बी०ओ० डी० पिरान कलियर, योगी मंगलनाथ स०वि०मं० बी०डी०के० रुड़की, रा०इ०बी०डी०के० रुड़की, रा०उ०मा०वि० भगवानपुर (रुड़की), रा०इ०उ०मा०वि० चंद्रपुरी, रा०इ०उ०मा०वि० लक्सर, रा०उ०मा०वि० काशीपुर, रा०बी०डी०के० बहेड़ीखेड़ा, जैन बी०डी०के० (रुड़की), शिव बाबा बी०डी०के० मजरी रुड़की, रा०उ०मा०वि० झाझड़ीपुर, किसान बी०डी०के० भूझनी खड़खड़ीपुर, एक्स सोल्जर्स बी०डी०के० सुभासगढ़, ग्राम राज्य ज०बी०डी०के० भीमड़ीपुर धीरपुर, और हर्ष विद्या मंदिर बी०ओ०-डी०के० रायसी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share