डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया

0

हरिद्वार. भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद ,प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं देश की एकता और अखंडता के प्रबल समर्थक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125 वीं जयंती पर कालाढूंगी विधानसभा के मुखानी मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र जज फार्म में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया.
इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हम उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें, समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को आगे बढ़ाये तथा भारत को और अधिक सशक्त ,समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करें।इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी विश्वंभर कांडपाल ,शक्ति केंद्र संयोजक पीसी जोशी जी, बूथ अध्यक्ष हेम गंगोला जी, कुंदन रावत जी,एम एस नगर कोटी जी ,हेम अवस्थी जी ,शीला राणा जी, गीता कांडपाल जी, किरण बिष्ट जी, कमलेश रावत जी, सुवि शुक्ला जी आदि जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share