जीबीएम कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

गृहविज्ञान विभाग एवं कॉलेज के संवर्द्धिनी क्लब द्वारा चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में हुआ राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ*

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो सहदेब बाउरी एवं गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका कुमारी के निर्देशन में कॉलेज के गृहविज्ञान विभाग एवं संवर्द्धिनी क्लब की ओर से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों को पोषण संबंधी जानकारियाँ दी गयीं। रंग-बिरंगे पोस्टरों द्वारा कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण युक्त भोजन, रेशेदार फल-सब्जियों, दालों आदि के बारे में बताया गया। स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में काफी रुचि के साथ भाग लिया। साथ ही, डॉ प्रियंका कुमारी एवं छात्राओं ने बच्चों से रोचक प्रश्न भी पूछे, जिसका उत्तर बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ दिया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य प्रो शहनवाज आलम, शिक्षक प्रसून कुमार, कौशल कुमार, छात्रा माधवी नंदन, अलीशा, संचिता, ज़ेबा, अनु, कश्लया, अंजनी, ब्यूटी, अंजली, कौशल्या आदि उपस्थित रहे। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गृहविज्ञान विभाग की ओर से पूरे माह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से हर वर्ष आयोजित होने वाला “पोषण मेला”, चिकित्सकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यशालाएँ, पोषण एवं स्वास्थ्य परामर्श सत्र आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share