गौ वंश -सुरक्षा कानून बनाने और जीवों के अधिकारों को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट
Soulofindia, Haridwar -सूर्यकांत बेलवाल

महावतार बाबाजी ट्रस्ट ने केंद्र सरकार से गौरक्षा कानून लागू करने की पुरजोर माँग की है और जनजागरूकता के लिए 25 जून को हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन का निर्णय लिया है.ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की गौ हत्या, स्वान हत्या जघन्य अपराध है, फिर भी बस्तूर जारी है, सरकार कोई कड़ा कानून नहीं बना रही है, जन चेतना हेतु राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन किया जाएगा, 11 अगस्त को सेवा तीर्थ में भगवान शिव का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। देश समाज की प्रगति और जीवो के कल्याण की प्रार्थना की जाएगी। कहा कि गौरक्षा कानून लागू करने की हमारी माँग के सम्बन्ध में जब तक प्रधानमंत्री मंत्री कार्यालय से कोई प्रतिनिधि हमारा माँग पत्र नहीं प्राप्त कर लेता तब हम दिल्ली का जंतर मंतर नहीं छोडेंगे.
नवीन कुमार घनघस ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू करने, जानवरों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने, जीवांे के साथ यौन अत्याचार के विरोध में कठोर कानून बनाने के लिए जनजागरण करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जल जंगल जमीन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए। किसानों एवं आदिवासी समुदाय के लोगों को उचित सम्मान दिया जाए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि गौ माता का संरक्षण संवर्धन किया जाना चाहिए। गौ हत्या पर पूरे देश में बंद हो. ट्रस्ट के अनुसार यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होगी, बल्कि गोवंश संरक्षण, जीव-जंतुओं के अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की सुरक्षा तथा किसानों और आदिवासी समुदायों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जनजागरण का माध्यम बनेगी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार धनधस ने बताया कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों, जीव-जंतुओं और प्रकृति की रक्षा करना भी सच्चा धर्म है। इसी उद्देश्य को लेकर यह यात्रा आयोजित की जा रही है।
ट्रस्ट ने पर्यावरण संरक्षण को भी यात्रा का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया है। इसके अंतर्गत जल, जंगल, जमीन, नदियों और पहाड़ों के संरक्षण तथा स्वच्छ पर्यावरण को प्रत्येक नागरिक का अधिकार मानते हुए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई तथा उन्हें चुनाव लड़ने से वंचित करने की मांग भी यात्रा के माध्यम से उठाई जाएगी।
महावतार बाबाजी ट्रस्ट ने देशभर के युवाओं, श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, पर्यावरण प्रेमियों और जागरूक नागरिकों से इस अभियान में शामिल होकर समाज, प्रकृति और जीव संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है। ट्रस्ट का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य समाज में विभाजन नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, करुणा, न्याय और प्रकृति संरक्षण के मूल्यों को मजबूत करना है।
आशु मलिक ने कहा कि काँवड़ यात्रा में सभी से भाग लेने की अपील करते हुए कहा जानवरों पर अत्याचार बंद होने चाहिए। गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए। निश्चित रूप से यह कावड़ यात्रा लोगों में जन चेतना का माध्यम बनेगी। युवा पीढ़ी को गौ सेवा, राष्ट्र सेवा एवं देश प्रेम से जुड़ना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान ऋषि कुमार, हिमांशु चौहान भी मौजूद रहे।
