स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से हुए सम्पर्क मार्गों का लोकार्पण

0

हरिद्वार 15 दिसम्बर, आज हरिद्वार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम दास कौशिक मार्ग खन्ना नगर में तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं दुर्गा दत्त जोशी मार्ग योगेन्द्र पाल शास्त्री मार्ग से मां आनंदमई गेट तक का लोकार्पण हरिद्वार नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर द्वारा किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम के अन्तर्गत फीता काटने के बजाय फीता खोलकर मार्ग का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यश गाथा को अमर बनाने के लिए किया गया है, अगली पीढ़ियां इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम देखकर उनके इतिहास को जानने की जिज्ञासा व्यक्त करेंगे, तभी स्वतंत्रता का इतिहास अमर होगा। जिन निगम पार्षदों द्वारा सड़कों के नामकरण की अनुशंसा की गई है उनके प्रति भी रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा 16 सम्पर्क मार्गों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से किया है, जिसमें से 8 सड़कों का लोकार्पण हो गया है, शेष का भी अगले महीने तक होने की संभावना है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम दास कौशिक के पौत्र राजन कौशिक ने अपने दादा जी की तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं दुर्गा दत्त जोशी जी के पुत्र डॉ सुनील जोशी ने अपने पिता जी की जीवन गाथा से उपस्थित सेनानी परिवारों तथा गणमान्य नागरिकों को सुनाया। प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, परमिंदर सिंह गिल, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के डॉ विनोद उपाध्याय, डॉ सुनील कुमार जोशी, ललित कुमार चौहान, बालकिशन कोरी, राजन कौशिक, कैलाश वैष्णव, वीरेंद्र सिंह गहलोत, शिवेन्द्र गहलोत, धीरज शर्मा, आनन्द पाल सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा, अनिल कुमार, सुरेन्द्र छाबड़ा, मनीष छाबड़ा, बीडी जोशी, प्रकाश जोशी, योगेश पांडे, यश पांडे, डॉक्टर महेश बहुगुणा, रंजन जोशी, प्रमोद सैनी, आनंद सिंह नेगी, मयंक जोशी, शत्रुघ्न डबराल, अजय गिल, सतीश पुंडीर, डॉक्टर किरण, श्रीमती शोभा गोयल, शिवानी सैनी, मंजूलता आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share