*पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन में गीतांजलि को प्रथम, अंजली को द्वितीय तथा पूर्णिमा शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर जीबीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन का हुआ आयोजन*

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई ने प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में एवं एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के समन्वयन में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के थीम “जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के लिए एक वैश्विक आह्वान” पर “पोस्टर मेकिंग कंपटीशन” आयोजित किया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण, वृक्षारोपण, बढ़ते औद्योगिकीकरण, प्रकृति के दोहन, एवं धरती पर मानव जीवन पर मंडराते खतरों को दर्शाते रंग-बिरंगे पोस्टर्स बनाये। निर्णायक मंडल में शामिल एनसीसी सीटीओ डॉ नगमा शादाब, हेल्थ सेंटर की नोडल अधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी एवं विकसित भारत योजना की प्रभारी डॉ अमृता कुमारी घोष ने सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए पोस्टरों का मूल्यांकन तथा समीक्षा करते हुए अंक दिये। अंकों के योग के आधार पर एनएसएस वॉलेंटियर गीतांजलि को प्रथम, अंजली कुमारी को द्वितीय तथा पूर्णिमा शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चौथे स्थान पर रहीं अनीषा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि सभी विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया जायेगा।
