*आईजी राजीव स्वरुप ने सर्किल ऑफिसर्स को गंभीर अपराधों में विवेचना की मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश*

0

*अपराध समीक्षा के लिए हरिद्वार पहुंचे आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरुप*

*सीसीआर मेला भवन में एसएसपी नवनीत सिंह की मौजूदगी में अपराध गोष्ठी आयोजित*

*आईजी राजीव स्वरुप ने की जनपद में घटे अपराधों एवं उनके अनावरण की समीक्षा*

*अपराध गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी हुए सम्मिलित*

आज दिनांक 05-06-2026 को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरुप हरिद्वार पहुंचे जहां उनकी अध्यक्षता में सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मौजूदगी में जनपद में घटे विभिन्न अपराधों एवं उनके अनावरण का ब्योरा पेश किया।

जनपद पुलिस द्वारा अपराधों के खुलासे के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए श्री राजीव स्वरुप द्वारा विवेचनाओं के गुण-दोष के आधार पर निश्चित समयावधि में निस्तारण करने पर जोर देते हुए सभी सर्किल ऑफिसर्स को निश्चित समयावधि में अपने सर्किल के थानों में ओआर रख कर विवेचकों से विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी करने के निर्देश दिए गए।

ऑपरेशन प्रहार में जनपद पुलिस के प्रदर्शन की सराहना करते हुए श्री राजीव स्वरुप द्वारा मुख्यालय एवं रेंज स्तर से संचालित किए जा रहे विभिन्न अभियानों को गंभीरता से लेने और सर्वोच्च प्रदर्शन करने की उम्मीद जताते हुए कहा कि हरिद्वार जनसंख्या और अपराधों के प्रतिशत के हिसाब से संवेदनशील जिला है इसलिए यहां पुलिसिंग का स्तर भी ऊंचा होना नितांत आवश्यक है।

श्री राजीव स्वरुप द्वारा प्रचलित चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं एवं वाहनों के दृष्टिगत यातायात प्लान को और बेहतर तरीके से लागू करने एवं जनपद देहरादून पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर वाहनों के आवागमन को सुचारू करने के भी निर्देश दिए गए।

कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपने उच्चाधिकारी को ये भरोसा दिलाया कि जनपद में नियुक्त हर एक जवान पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दिए गए टास्क/कार्य को पूरा करने में अपना सौ फीसदी योगदान देगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share