छह नवंबर को देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा

0

भाजपा ने किया भारी भीड़ उमड़ने का दावा
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली भाजपा की जनसभा और पदयात्रा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा कि देहरादून महानगर, ऋषिकेश, देहरादून ग्रामीण और हरिद्वार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के इस आयोजन में जुटने वाली भीड़ विपक्ष की दिल्ली रैली से भी अधिक होगी।भट्ट ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक और अराजक राजनीति को जनता के सामने उजागर करने के लिए भाजपा देशभर में श्श्लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओश्श् अभियान चला रही है। इसके तहत उत्तराखंड में पांच स्थानों पर पदयात्रा और जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं।इसी क्रम में छह नवंबर को देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पदयात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और जनसभा को संबोधित करेंगे। भट्ट ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को लेकर जनता में आक्रोश है। वहीं, कार्यकर्ताओं में केंद्रीय गृह मंत्री का मार्गदर्शन सुनने को लेकर खासा उत्साह है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष पूरे देश में दिल्ली में जितना जनसमर्थन नहीं जुटा पाए, उससे अधिक संख्या में लोग देहरादून में भाजपा के अभियान के पदयात्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता डबल इंजन सरकार में हो रहे विकास कार्यों को देख और अनुभव कर रही है।
विपक्ष लगातार चुनावी हार से हताश होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहा है। भाजपा का अभियान ऐसी राजनीति का जवाब देने और लोकतांत्रिक व्यवस्था के समर्थन में जनभागीदारी बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share