हजारों रूपए के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार

0

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में नकली नोट चलाने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने पंजाब के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 500 रूपये के 169 नोट यानि 84, 500 रूपये की जाली नोट बरामद किये गये है। आरोपी कुछ जाली कंरेसी जनपद हरिद्वार व अन्य जगहों पर चला भी चुके है। जिनकी जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सिटी कोतवाली पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान मेला अस्पताल की ओर से आते चार युवक पुलिस को संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे वापस मुड़कर तेजी से भागने लगे, लेकिन बिल्केश्वर तिराहे से टिबड़ी तिराहे के बीच उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान चारों के पास से 500 के 169 जाली नोट बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरदासपुर (पंजाब) के ही एक व्यक्ति से 20,000 देकर 500 के 200 नकली नोट (कुल 1 लाख) खरीदे थे। इन नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चलाने के लिए वे हरिद्वार आए थे। आरोपितों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने एक दिन पहले हरिद्वार के बाजारों में कुछ नकली नोटों से खरीदारी भी की थी। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए विशेष टीम गठित कर चुकी है। साथ ही जिन दुकानों पर नकली नोट चलाए गए, उनकी भी पहचान की जा रही है। बहरहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के नाम सरजीत सिंह (58), टिंकू (29), सुमित कुमार (20), संजीव कुमार (47), निवासी गुरदासपुर, पंजाब बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share