जनपद न्यायालय, जिला कारागार एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह रोशनाबाद में सादगी एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई राष्ट्रपिता गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती

0

हरिद्वार. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त के कुशल मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार, सर्वप्रथम जनपद न्यायालय परिसर में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय एवं उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारी गण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इसी क्रम मे जिला कारागार, रोशनाबाद के कारागार परिसर में बंदियों को महात्मा गांधी जी के सत्य, शांति एवं सुधारवादी विचारों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, तथा समय पूर्व रिहाई से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।

इसी क्रम में राजकीय संप्रेक्षण गृह, रोशनाबाद में गांधी जयंती का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त जी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्रीमती ज्योति बाला सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर तथा किशोर न्याय बोर्ड हरिद्वार की प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कंचन चौधरी द्वारा संप्रेक्षण गृह का सयुक्त रूप से सघन निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने संवासियों (बच्चों) की रहन-सहन की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, विधिक सहायता तथा परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को बापू के जीवन मूल्यों, अनुशासन और नैतिक शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share