पदम प्रकाश शर्मा बने ‘कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय महासचिव

0

​हरिद्वार उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत देश के शीर्ष संगठन ‘कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (CCI) ने हरिद्वार, उत्तराखंड के पदम प्रकाश शर्मा को संगठन का नया राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। ​इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी शिवदयाल सैनी द्वारा आधिकारिक निर्वाचन घोषणा पत्र जारी किया गया है। ​यह नियुक्ति सीसीआई के नेशनल चेयरमेन डॉ. अनंत शर्मा की अनुशंसा पर की गई है। जनरल बॉडी द्वारा नेशनल चेयरमेन को विभिन्न पदों पर मनोनयन का अधिकार प्रदान किया गया था। यह नियुक्ति सीसीआई की ​26 सितंबर 2026 को आयोजित हुई जनरल बॉडी मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुरूप की गई है। शर्मा का यह कार्यकाल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ​पदम प्रकाश शर्मा के राष्ट्रीय महासचिव बनने से उत्तराखंड में उपभोक्ता संरक्षण, जागरूकता और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share