जीबीएम कॉलेज में अंग्रेजी विभाग ने स्पीच कम्पटीशन एवं फ्यूजन डान्स कम्पटीशन का किया आयोजन

0

-स्वतंत्रता पखवाड़ा – 2026 के तहत “द रोल अॉफ इंडियन इंग्लिश पोएट्स इन द फ्रीडम मूवमेंट” विषय पर हुईं प्रतियोगिताएँ*

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में अंग्रेजी विभाग एवं रेनबो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता पखवाड़ा – 2026 के तहत “द रोल अॉफ इंडियन इंग्लिश पोएट्स इन द फ्रीडम मूवमेंट” विषय पर “स्पीच कम्पटीशन एण्ड फ्यूजन डान्स कम्पटीशन” का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में प्रतियोगिताओं एवंं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन अंग्रेजी विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पूजा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अफ्शां नाहिद एवं डॉ शबाना परवीन हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या एवं मंचासीन प्रोफेसरों ने दीप प्रज्वलित करके किया गया।

अंग्रेजी विभाग की छात्रा अन्या, सौम्या, अनु, सिमरन, रागिनी एवं कशिश ने इंग्लिश में वेलकम सॉन्ग की सुमधुर प्रस्तुति दी। डॉ शबाना ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिताओं के नियमों पर प्रकाश डाला।
भाषण प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग के प्रथम, तृतीय, पाँचवे एवं सातवें सेमेस्टर की छात्रा अनु कुमारी, शिवरानी, रीति, सौम्या, समृद्धि, कोमल सोनी, सिमरन, संध्या प्रिया, काजल कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कोमल ने बढ़चढ़कर भाग लिया। फ्यूजन डांस में अनुष्का, अंजली, सौम्या, खुशी, रागिनी, श्रुति, श्वेता, आशु भारती, सिमरन की शानदार प्रतिभागिता रही। अंग्रेजी भाषा में देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्यों की प्रस्तुति से पूरा सभागार झूम उठा। छात्राओं ने फ्यूजन डांस की तैयारी डॉ अफ्शां नाहिद की देखरेख में किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ पूजा राय, डॉ विजेता लाल, प्रीति शेखर, डॉ. नगमा शादाब, डॉ अनामिका कुमारी, एवं डॉ बनीता कुमारी रहीं।

डॉ पूजा ने परिणाम की घोषणा की। प्रस्तुतीकरण की उत्कृष्टता के आधार पर स्पीच कम्पटीशन में अंग्रेजी विभाग की छात्रा रीति प्रथम, शिवरानी द्वितीय, अनु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं फ्यूजन डांस कम्पटीशन में खुशी प्रथम, श्रुति द्वितीय, एवं रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ पटेल ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने अंग्रेजी विभाग को एक अच्छे कार्यक्रम के आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम भले ही कुछेक घंटों का दिखता है, किंतु उसके पीछे छात्राओं, संबंधित शिक्षकों, एवं शिक्षकेतर कर्मियों की बड़ी मेहनत लगी होती है।

कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सेमेस्टर सेवन की अन्या गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचिता, श्रेया, प्रिया सिंह आदि की भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में इंडियन इंग्लिश पोएट्स के अविस्मरणीय योगदान पर विचार रखते हुए सभी को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की आगामी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।कार्यक्रम में डॉ शगुफ्ता अंसारी, प्रो अफशां सुरैया, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ प्यारे माँझी, डॉ फरहीन वजीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ सपना पांडे, डॉ. वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ दीपिका, डॉ गणेश प्रसाद, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share