मौत ने डाला जाल : डंपर की चपेट में आकर मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

0

रूद्रपुर। बीती रात सितारगंज हाईवे पर बगवाड़ा मंडी के सामने हुए तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली ग्राम सहजनी, रुद्रपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित चैहान पुत्र राधेश्याम चैहान बीती रात अपने 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चैहान पुत्र हंसनाथ चैहान को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। अक्षय लाल मूल रूप से ग्राम जुआफर, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उन्हें बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर वापस लौटना था। बताया गया कि रात को जब दोनों बाइक से बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित चैहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अक्षय लाल चैहान को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी भी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रोहित के पिता राधेश्याम चैहान ने बताया कि उनका बेटा सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं, अक्षय लाल चैहान पांच अक्टूबर को रुद्रपुर आए थे और शुक्रवार रात ट्रेन से वापस अपने घर जाने वाले थे। लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली। घटना की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना में शामिल डंपर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share