युवती से छेड़छाड़ मामले में दंत चिकित्सक गिरफ्तार

0

गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ के मुख्य बाजार में एक युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने हरिद्वार निवासी दंत चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि कोतवाली ज्योतिर्मठ में एक युवती ने शिकायत दी कि सतपाल सिंह (60 वर्ष) निवासी एतमपुर रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार ने नगर के मुख्य बाजार के समीप उसके साथ छेड़छाड़ की।
आरोप के अनुसार आरोपित दंत चिकित्सक है और वह उसके क्लीनिक में दांतों की समस्या को लेकर गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने मौके पर एकत्र होकर विरोध जताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि आरोपित दंत चिकित्सक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share