बड़ा संकट बन खड़ा हो रहा है साइबर अपराध: पुलिस महानिदेशक अशोक

0

साइबर इनकाउंटर पर चर्चा एव पुलिस की चुनौतियां विषय पर संवाद
सोल ऑफ इंडिया
हरिद्वार। प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने साइबर अपराध को बड़ा संकट कहा। उन्होंने कहा ताज्जुब की बात है इस कार्य में बहुत कम पढ़े लिखे लोग भी शामिल हैं।
यहां साइबर इनकाउंटर पर चर्चा एवं उत्तराखंड पुलिस की चुनौतियां विषय पर संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया एवं महामंत्री मनोज सिंह रावत एवं कोषाध्यक्ष अनिल भास्कर, एनयूजेआई के अध्यक्ष आदेश त्यागी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का बुके देकर स्वागत किया। प्रेस क्लब की और से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वार्ता के दौरान कहा कि पीडि़त के प्रति पुलिस को संवदेनशील होना चाहिए। आम जनता को न्याय देने के लिए पुलिस बनी है। पुलिस का डर बदमाशों में होना चाहिए। माफियाओं के गठजोड़ को समाप्त करने में पुलिस निर्णायक भूमिका निभाती चली आ रही है।

उन्होंने बढ़ते साइबर क्राइम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विदेशी नौकरियां, नकल, सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी वीडियो, एटीएम एवं फर्जी फेसबुक आईडी आदि से अपराधी अपराध कर रहे हैं। साईबर क्राईम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। साइबर अपराध को बड़ा संकट बताते हुए उन्होंने कहा ताज्जुब की बात है इस कार्य में बहुत कम पढ़े लिखे लोग भी शामिल हैं। जबकि उनके झांसे में ज्यादा पढ़ेलिखे लोग भी आ रहे हैं। जामताड़ा और मेवात के इलाके ऐसे साइबर अपराधियों के गढ़ बन चुके हैं। डीजीपी ने कहा कि और तो और उनकी तक की फेक आईडी बनाकर धन की मांग कर दी गयी हालांकि अपराधी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पर बहुत समय इस कार्य में देना पड़ा।

उन्होंने कहा कि लगातार साइबर क्राइम पुलिस के लिए भी चुनौती बन रहा है। लेकिन साइबर क्राइम रोकने के लिए जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जा सकता है।

अशोक कुमार ने एआई टूल पर बोलते हुए कहा कि सावधान रहने की आवश्यकता है। फर्जी ऑडियो वीडियो की पहचान जरूरी है। जागरूकता ही बचाव है। लगातार पुलिस प्रशासन साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पुलिस से अनेकों अपराधों पर अंकुश लगा रही है। उन्होंने कांवड़ मेला एवं हरिद्वार में होने वाले अन्य पर्वो पर भी पुलिस की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि साइबर इनकाउंटर पुस्तक से लोगों को अवश्य लाभ मिलेगा। इस दौरान पत्रकारों द्वारा अनेकों सवाल भी किए गए। महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा सवालों का सकारात्मक जवाब दिया गया। इस दौरान एसएसपी परमेंद्र डोभाल, एसपी क्राईम अजय गणपति, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ निहारिका सेमवाल, नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संचालन शिवा अग्रवाल ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share