राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के पांचवें दिन जिले 28 स्कूलों में हुआ जागरूकता अभियान

हरिद्वार. आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा संपूर्ण जनपद के 28 से अधिक विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति, एस.जे.पी.यू. व जिला प्रोबेशन कार्यालय के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इसी क्रम में, माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरिद्वार श्री अजय चौधरी (एच.जे.एस.) ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह अधिनियम, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, बालकों के विधिक अधिकारों और गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बच्चों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, श्रीमती सिमरनजीत कौर ने बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता के साथ-साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी, इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के इंचार्ज भी उपस्थिति रहे ।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने डी.पी.एस. स्कूल, दौलतपुर, हरिद्वार में भी शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध,बालकों के विधिक अधिकारों , नालसा हेल्प लाइन हेल्पलाइन नंबर 15100 व अन्य हेल्प लाइन नंबरों से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त, रुड़की और लक्सर तहसील के विभिन्न स्कूलों में भी माननीय न्यायिक अधिकारियों के द्वारा भी पैनल अधिवक्ताओं और अधिकार मित्रों/पी.एल.वी. के सहयोग से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाए गए।
इस अभियान में सावित्री शिक्षा सदन उ0का0 राव वाली महदूद, रा0उ0मा0वि0 जसलावाका, स्वामी दर्शनानंद उ0मा0वि0 गुरुकुल विद्यालय ज्वालापुर, मनु मंदिर उ0मा0वि0 भगवानपुर बहादराबाद, रत्नदीप एकेडमी उ0मा0वि0 बहादराबाद, माता वैष्णोदेवी जूनियर हाईस्कूल बहादराबाद, नसीहा बेगम जूनियर हाईस्कूल गढ़मीरपुर हरिद्वार, हरिद्वार विद्या विहार एकेडमी हा0स्कूल गुघ्घल रोड ज्वालापुर, गोस्वामी प्रीतम लाल मेमोरियल हा0स्कूल हरिद्वार, रॉयल जू0हा0 धनपुरा, दारुल उलूम अरबिया जू0हा0स्कूल मुकद्दरपुर, दीक्षा पब्लिक हाईस्कूल धनपुरा, के0जी0एन0 हाईस्कूल तस्लीमपुर, नुरानी पब्लिक हाई0स्कूल कोटा मुरादपुर, हायर सेकेंडरी स्कूल गुरुकुल कांगड़ी, देव भूमि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल राववाली महदूद हरिद्वार, आदर्श बाल विद्यालय जू0हा0 कोटा मुरादपुर बहादराबाद, गुरु द्रोण पब्लिक हाईस्कूल बौंग्ला बहादराबाद, मकसूद मेमोरियल हाईस्कूल इब्राहिमपुर बहादराबाद, गुरु नानक एकेडमी सेक्टर 2 बी0एच0ई0एल0 रानीपुर हरिद्वार, शिवडेल स्कूल बी0एच0ई0एल0 सेक्टर 1 हरिद्वार और दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 3 बी0एच0ई0एल0 रानीपुर सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
