कांग्रेस की संवेदनशीलता व्यक्ति का नाम देखकर बदलती है! राजनीतिक विरोध के नाम पर आस्था और सनातन परंपरांओं को निशाना बना रही : नवीन ठाकुर

0

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कांग्रेस पर राजनीतिक विरोध के नाम पर परिवार, आस्था और सनातन परंपराओं को राजनीति का हिस्सा बनाए जाने का आरोप लगाया है। यहां प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवीन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब दिवंगत परिजनों और सनातन आस्थाओं को निशाना बनाने तक पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां की गई है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वर्गीय पिता के श्राद्ध पर टिप्पणी की गई है। जो कि कांग्रेस की ओछी राजनीति को दर्शाता है। श्रद्धा पूर्वजों के स्मरण, तर्पण का पवित्र संस्कार है। इस पर टीका टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोहब्बत की बात करती है। लेकिन भाजपा के परिवार के लोगों पर अभद्र टिप्पणियां करती है। सेना का अपमान भी लगातार किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि 2017 में कांग्रेस के नेता द्वारा तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। देवभूमि के वीर सपूतों पर भी टीका टिप्पणी की जाती है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सत्ता पाने के लिए गलत बयानबाजी कर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। अगर मस्जिद, मजार आदि के कोई मुद्दे मुस्लिम समाज के लोग उठाते हैं तो कांग्रेस उनके साथ ख़डी होती है परन्तु हिन्दू व्यक्ति अगर मुस्लिम समाज के व्यक्ति द्वारा पीड़ित होता है तो उसके लिए किसी कांग्रेसी की जुबान नहीं खुलती जो जाहिर करता है कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति को. कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से मिलने और उसके साथ सार्वजनिक नजदीकी दिखाने के लिए कांग्रेस के नेता कोटद्वार तक पहुंच सकते हैं, लेकिन जिस व्यापारी के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया, उससे मिलने कांग्रेस का कोई नेता क्यों नहीं पहुंचा? क्या पीड़ित से मिलकर उसका पक्ष जानना कांग्रेस की जिम्मेदारी नहीं थी? सवाल यह भी है कि क्या कांग्रेस की संवेदनशीलता व्यक्ति देखकर बदलती है? कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि पीड़ित व्यापारी के साथ खड़े होने के बजाय उसके राजनीतिक संपर्क में रहे व्यक्ति के प्रति इतनी सक्रियता क्यों दिखाई गई।

नगर निगम हरिद्वार के मसले पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा अधिकारियों की कार्यशैली पर पार्षदगणों की नाराजगी पर हम गंभीर हैं मामले की जाँच कराई जायगी. लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. वार्ता के दौरान विकास तिवारी, धर्मेंद्र चौहान, डा.विशाल गर्ग, विनीत जोली, राहुल चौहान, तरुण नैय्यर आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share