जीबीएम कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवकों ने पितृपक्ष मेला महासंगम में किया श्रमदान

0

*-स्वयंसेवकों ने सीताकुंड परिसर एवं श्री विष्णुपद परिसर की साफ-सफाई की तथा पिंडदानियों की सहायता की*

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. सहदेब बाउरी के संरक्षण में एवं एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी की देखरेख में सेवा, सहयोग एवं स्वच्छता अभियान के तहत पितृपक्ष मेला महासंगम परिसर में जाकर श्रमदान किया। स्वच्छता अभियान में डॉ रश्मि तथा एनएसएस स्वयंसेवक संचिता कुमारी, आशु कुमारी भारती, पायल कुमारी, कसक कुमारी, कशिश कुमारी, संजना कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्राची कुमारी, प्रिया कुमारी, साक्षी प्रिया, श्रुति कुमारी, आराध्या शर्मा, अंजली कुमारी एवं गुड़िया कुमारी ने सेवा-भक्ति भाव के साथ सीताकुंड परिसर एवं श्री विष्णुपद मंदिर परिसर से पत्तल, प्लास्टिक रैपर्स, पानी के बोतल, सड़े-गले फूल, माला, प्लेट्स, दोने आदि के टुकड़ों एवं अन्य कचरों को चुना। झाड़ू लगाकर सीता कुंड मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। स्वयंसेवकों ने गया जी आए कुछ पिंडदानियों को उनके गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने तथा उनके सामान को भी उठाने में मदद की। सभी ने अंतःसलिला फल्गु नदी की पावन लहरों का दृश्यावलोकन किया।

एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने पितृपक्ष मेला महासंगम स्थल पर जाकर वहाँ पर चल रही धार्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों, पूजा-अर्चना की पद्धतियों को भी देखा तथा समझा। छात्राओं ने फल्गु नदी पर बने रबर डैम को भी देखा। फर्स्ट सेमेस्टर की कुछ एनएसएस स्वयंसेवक पहली बार सीताकुंड एवं रबर डैम को देखने का अवसर पाने पर काफी आह्लादित दिखीं। सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को अपनी स्मृतियों के आधार भी अपने अनुभवों एवं अनुभूतियों के अनुरूप प्रतिवेदन लिखकर जमा करने का भी निर्देश दिया गया है। सेवा, सहयोग एवं स्वच्छता का यह अभियान एक यादगार लघु सांस्कृतिक व धार्मिक परिभ्रमण जैसा भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share