जीबीएम कॉलेज की कैडेटों एवं स्वयंसेवकों ने सैनिक भाइयों की कलाइयों पर बाँधे स्वनिर्मित रक्षासूत्र

0

**

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनसीसी कैडेटों एवं एनएसएस वॉलेंटियरों ने प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के निर्देशानुसार गया कॉलेज परिसर में एनसीसी 6 बिहार बटालियन द्वारा लगाए गये प्रशिक्षण शिविर में जाकर सैनिक भाइयों एवं एनसीसी कैडेटों की कलाइयों पर स्वनिर्मित रंग-बिरंगे रक्षासूत्र बांधे। रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर डॉ नगमा शादाब ने सूबेदार अरविंद शर्मा, सूबेदार कुमुद कुमार, सूबेदार श्याम भगत, हवलदार योगेंद्र सिंह एवं सीताराम की कलाइयों पर रक्षासूत्र बाँधकर किया। तत्पश्चात एनएसएस वॉलेंटियर शिवानी सिंह, भारती कुमारी, संचिता कुमारी, कशिश कुमारी, श्रुति कुमारी एवं एनसीसी कैडट प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी, पूजा कुमारी, प्रिया कुमारी, रूबी, रितु, कुमकुम, स्नेहा, नंदनी, रिंकी, शाहीन परवीन, सुहानी कुमारी, रागिनी कुमारी, संध्या, अनुराधा, सलोनी एवं भारती ने सैनिकों, एनसीसी प्रशिक्षकों एवं एनसीसी कैडेटों को तिलक लगाकर, अक्षत छिड़ककर रक्षासूत्र बाँधे। बहनों ने भाइयों को मीठा खिलाकर शगुन किया।

रक्षासूत्र बंधवाकर उपस्थित सभी एनसीसी अधिकारी, प्रशिक्षक एवं कैडेट काफी खुश दिखे। सभी ने बहनों को रक्षाबंधन की बधाइयाँ दीं। कॉलेज की पूर्व एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर रह चुकीं डॉ रश्मि ने देश की सुरक्षा में दिन-रात जुटे सभी सैनिक भाइयों के तप-त्याग, वीरता, देशभक्ति, एवं अनवरत समर्पित सेवाभाव को नमन करते हुए देश के युवाओं में चरित्र, अनुशासन, भाईचारा, नेतृत्व और देशभक्ति की भावनाओं के विकास करने में एनसीसी की भूमिका पर भी विचार रखे। डॉ रश्मि ने कहा कि देश के सैनिक हैं, तभी देश और देश की माताएँ एवं बहनें.सुरक्षित हैं। हम सभी अपने देश के सैनिक भाइयों के ऋणी हैं। वहीं डॉ नगमा शादाब ने छात्राओं द्वारा बनाई गयीं राखियों को स्नेह और शुभकामनाओं से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि सैनिक भाइयों को रक्षासूत्र बाँधकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। डॉ नगमा ने रक्षाबंधन पर्व को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक बतलाया। रक्षाबंधन कार्यक्रम का संयोजन सावन महोत्सव के तहत कॉलेज की एनसीसी इकाई, एनएसएस इकाई एवं कला परिषद ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share