राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

0

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ ही समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन मातृशक्ति के सम्मान और स्नेह का पर्व भी है। बहनें परिवार की स्नेह, संस्कार और संवेदनाओं की मजबूत आधारशिला हैं। उनका स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन परिवार एवं समाज को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share