नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) ने रात्रि में घाटों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया

0

हरिद्वार। नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा सोमवार रात्रि में विभिन्न घाटों पर सफाई व्यवस्था एवं पथ प्रकाश व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओम घाट, अलकनंदा घाट, बिरला घाट, विष्णु घाट, शिव घाट, तिरछा पुल तथा सुभाष घाट का रात्रि पाली में गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय संबंधित मुख्य सफाई निरीक्षक एवं घाट सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घाटों पर समुचित सफाई व्यवस्था बनाए रखने, कूड़ा निस्तारण की नियमित निगरानी करने तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त सहायक नगर आयुक्त को घाट क्षेत्रों में समुचित पथ प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने एवं सभी प्रकाश बिंदुओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे रात्रि के समय श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) ने निर्देशित किया कि सभी घाटों पर सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share