*जीबीएम कॉलेज के उर्दू विभाग की छात्रा मंतशा परवीन एवं निशात अंजुम हुईं पुरस्कृत*

0

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के उर्दू विभाग की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा मंतशा परवीन एवंं निशात अंजुम को डीएम कार्यालय के उर्दू भाषा कोषांग, बिहार सरकार द्वारा मैट्रिक, इंटर, एवं स्नातक कक्षा की छात्राओं के लिए आयोजित अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कुशल प्रतिभागिता के लिए दोनों छात्राओं को जिला प्रशासन, गया द्वारा पुरस्कार स्वरूप चार हजार पाँच सौ रुपए की धनराशि प्रदान की गई। साथ ही, उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कॉलेज की पीआरओ डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि कॉलेज के उर्दू विभाग की छात्राएँ उर्दू विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नुद्रतुन निसां के संरक्षण में गत नौ मई को वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने गई थीं। पुरस्कार पाकर दोनों छात्राएँ बहुत ही खुश नज़र आईं। उन्होंने कॉलेज आकर प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल एवं कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए शुभकामनाएँ लीं।

मंतशा और निशात की उपलब्धि को प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने उर्दू विभाग की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरक बताया तथा हार्दिक बधाइयाँ दीं। साथ ही, भविष्य में छात्राओं की पहले से बेहतर प्रतिभागिता के लिए इच्छा प्रकट की। कॉलेज के बर्सर डॉ सहदेब बाउरी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ नगमा शादाब, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ पूजा राय, डॉ प्यारे माँझी, डॉ बनीता कुमारी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ फरहीन वजीरी, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ फातिमा, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ विजेता लाल, डॉ सपना पांडे सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि को कॉलेज के लिए हर्ष एवं गर्व का विषय बताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share