महानगर कांग्रेस कमेटी ने सामूहिक दुष्कर्म में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लापरवाही को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया
Soulofindia, Hardiwar
आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई आज बेटियां उन्हीं के नेताओं से असुरक्षित हैं,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड हिमालय राज्यों में महिला अपराध में प्रथम स्थान पर है जो कि उत्तराखंड जैसी देवभूमि के माथे पर कलंक है जिसे उत्तराखंड की जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध में संलिप्त अपराधियों को सत्ता के संरक्षण के साथ इन्हीं की पार्टी के पदाधिकारियों की संलिप्तता शर्मनाक और खेदजनक है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड में आजतक वीआईपी की गिरफ्तारी न होना भी सरकार के मुंह पर तमाचा है और नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित है जिससे आमजन में भारी नाराजगी है जिसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर अजय गिरी और ब्लॉक अध्यक्ष आर्यनगर रचना शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने चंपावत के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर मोहन सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उत्तराखंड में बेटियों के साथ अत्याचार के मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता शर्मनाक है,
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित,यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट विवेक जागरिया,पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी, हिमांशु राजपूत,विजय प्रजापति, अरूण राघव,मार्कण्डेय सिंह, धनीराम शर्मा,शिवा राजपूत,सीपी सिंह,बीएस तेजियान, सतेंद्र वर्मा, अखिल त्यागी,मंजू गोस्वामी,ऋषभ वशिष्ठ,सरदार रमणीक सिंह, आशीष पंवार,जेएस तोमर, गोविंद पाण्डेय, भारत कुमार,नंदन कुमार, अरूण चौहान,जासिद अंसारी,ओम मलिक,करन सिंह राणा, हरीश सिंघल, जगदीप असवाल,शुभम जागरिया, अरविंद कुमार, सुभद्रा अग्रवाल, रितेश पांडेय, मोहित अरियाल,रमन शर्मा,आशु भारद्वाज, अभिषेक मिश्रा, अंकित चौधरी,ऋषभ वशिष्ठ,शुभम जोशी, आशीष प्रधान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।
