बजरंग वाहिनी दल ने कहा सनातन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जायगा
बयान देने वाले व्यक्ति को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गयी तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा: आशु मलिक
हरिद्वार। बजरंग वाहिनी दल ने एक संगठन से जुड़े व्यक्ति पर सनातन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनसे सरेआम माफी मांगने की मांग की है।
प्रेस क्लब पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष आशु मलिक ने कहा कि हाल ही में एक संगठन से जुड़े व्यक्ति द्वारा सनातन संस्कृति को लेकर दिए गए पर हम सनातनी घोर आपत्ति दर्ज कराते हैं. ऐसे किसी भी आपत्तिजनक बयान को कतई सहन नहीं किया जाएगा। बयान देने वाले व्यक्ति को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गयी तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बजरंग वाहिनी दल की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी तनुजा रावत ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और इसके प्रति किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा या टिप्पणी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि किसी की धार्मिक आस्था और परंपराओं का अपमान किया जाए। पत्रकारवार्ता में गौरव,मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
