‘स्वाद ए महोत्सव’ के रूप में हरिद्वार का पहला फूड, आर्ट एवं शॉपिंग फेस्टिवल 9 मई से बीएचईएल में

0

Thesoulofindia, Haridwar, Belwal

हरिद्‌वार शहर में पहली बार एक अनोखा और बहु‌प्रतीक्षित आयोजन “स्वाद ए मोहात्सव – हरि‌द्वार फूड, आर्ट एवं फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय फेस्टिवल 9 एवं 10 मई 2026 को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 4 में हरि‌द्वार में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।

इस संबंध में प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए आकाश ऋतुराज भारतीया, क्रिएटिव डायरेक्टर, स्वाद ए मोहात्सव ने बताया कि हमारा उ‌द्देश्य हरि‌द्वार में एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां लोग एक साथ आकर भोजन, कला, शॉपिंग का आनंद ले सकें, साथ ही स्थानीय व्यवसार्यों और प्रतिभाओं को भी बढ़ावा मिल सके।”
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उ‌द्देश्य स्थानीय व्यापारियों, स्टार्टअप्स, कलाकारों एवं युवाओं को एक मंच प्रदान करना है, साथ के नागरिकों को एक नया और आकर्षक अनुभव देना है। फ़ूड फेस्टिवल में कुल 65 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिनमें फूड एवं शॉपिंग दोनों शामिल होंगे।
फेस्टिवल में आम जनता के लिए निःशुल्क प्रवेश रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का आंनद ले सकें,

ऋतु राज ने बताया महोत्सव में मशहूर वजूद,आवारा म्यूजिक बैंड व you tuber आ रहें हैं जिसका आनंद वहाँ आने पर ही मिलेगा वहीँ इस आयोजन की एक विशेष पहल के रूप में, ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया जाएगा, जो समाज के प्रति जागरुकता को दर्शाता है।
आकर्षणों में विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड एवं क्षेत्रीय व्यंजन, स्थानीय उत्तराखंड के पारंपरिक पकवान, फैशन, हैंडीक्राफ्ट एवं लाइफस्टाइल उत्पादों का शॉपिंग बाजार, लाइव म्यूजिक, डांस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आर्ट एग्ज़िबिशन एवं रचनात्मक प्रदर्शन, परिवार एवं बच्चों के लिए विशेष एंगेजमेंट जोन होंगे.

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन हरि‌द्वार में शहर की ब्रांडिंग, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं सामुदायिक सहभागिता करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह फेस्टिवल हरिद्वार में भविष्य में और बड़े आयोजनों के लिए एक नई दिशा तय करेगा
प्रेस वार्ता में अर्चना पांडेय, ध्रुव शर्मा, क्षितिज, अतुल पांडेय आदि ने भी आयोजन के विषय में जानकारी प्रस्तुत की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share