*शब्दवीणा की झारखंड प्रदेश समिति का हुआ विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण

0

*

*-डॉ विजय शंकर बने शब्दवीणा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सोनाली भारती देवघर जिला अध्यक्ष*

*-देश भर में लहराएगा शब्दवीणा का गौरव ध्वज: प्रो रामनंदन सिंह*

गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था शब्दवीणा की झारखंड प्रदेश समिति एवं देवघर जिला समिति का विस्तारीकरण के साथ नवीनीकरण किया गया है। जहाँ शब्दवीणा देवघर जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर को शब्दवीणा झारखंड प्रदेश समिति का अध्यक्ष व देवघर जिला समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया है, वहीं वरिष्ठ कवि अनिल कुमार झा को झारखंड प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। शब्दवीणा की पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं जमशेदपुर की वरिष्ठ कवयित्री प्रतिभा प्रसाद कुमकुम शब्दवीणा की झारखंड प्रदेश संयोजक बनाई गई हैं। शब्दवीणा की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, राष्ट्रीय परामर्शदाता एवं झारखंड प्रदेश संरक्षक प्रो. डॉ. रामनंदन सिंह, एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय शंकर द्वारा गहन विचार-विमर्श के उपरांत कवयित्री सोनाली भारती को शब्दवीणा देवघर जिला समिति का अध्यक्ष, एवं उनके द्वारा रिक्त हुए जिला संगठन मंत्री पद पर श्रवण कुमार सहस्त्रांशु को मनोनीत किया गया।

प्रो रामनंदन सिंह ने डॉ विजय शंकर को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते है हुए कहा कि आने वाले समय में शब्दवीणा का गौरव ध्वज सिर्फ देवघर में ही नहीं, झारखंड प्रदेश में ही नहीं, अपितु पूरे देश भर में गौरव के साथ लहराएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय शंकर ने कहा कि झारखंड प्रदेश समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के एकजुट सहयोग से झारखंड के विभिन्न जिलों में शब्दवीणा की समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने 30 मार्च को मनाए जा रहे शब्दवीणा के तीसरे स्थापना दिवस पर पूरी संस्था के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। डॉ रश्मि ने बतलाया कि वर्तमान में झारखंड प्रदेश समिति के अंतर्गत देवघर, जमशेदपुर, राँची, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले में शब्दवीणा की समितियाँ गठित हो चुकी हैं और सक्रिय हैं। झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, गोड्डा जिला अध्यक्ष सुरजीत झा, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा स्नेहिल, देवघर जिला समिति की उपाध्यक्ष डॉ इति कुमारी, सचिव डॉ परशुराम तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष बबन बदिया, जिला साहित्य मंत्री सोनम झा एवं जिला प्रचार मंत्री धीरेन्द्र छतहारवाला आदि ने भी नव मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share