“सखी सारथी – प्रेम से बंधी डोर” संस्था के तत्वावधान में 19 को प्रेस क्लब हरिद्वार में “साहित्य सुरा-4” नामक साहित्य समागम का होगा आयोजन

0

हरिद्वार। दिल्ली की प्रसिद्ध संस्था, “सखी सारथी – प्रेम से बंधी डोर” द्वारा प्रेस क्लब हरिद्वार, में “साहित्य सुरा-4” नामक साहित्य समागम का आयोजन किया जा रहा है ।
प्रातः 11 बजे से यह कार्यक्रम प्रारम्भ होगा. गीतकार रमेश रमन की अध्यक्षता में दिन भर चलने वाले कार्यक्रम में देश विदेश से कवि-कवियित्रियाँ भाग ले रहे हैं । मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रागिनी भूषण जमशेदपुर, तथा अन्य विशिष्ट अतिथिगण – अंबर खरबन्दा देहरादून, सोनिया सोनम अक्स पानीपत, भूदत्त शर्मा हरिद्वार, कपिल कुमार बेल्जियम, विजेंद्रपाल शर्मा सहारनपुर, आदि कवि पधार रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन संस्थापिका शुभ्रा पालीवाल एवं शायर ख़ुर्रम नूर द्वारा किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share