नगर निगम व अनुबंधित कंपनी पर स्वच्छकार सेवा समिति ने लगाया सफाई कर्मचारियों के आर्थिक शोषण का आरोप

0

हरिद्वार। स्वच्छकार सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया चंचल ने सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए नगर निगम प्रशासन से सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कन्हैया चंचल ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने के अनुबंधित की गयी एक कंपनी द्वारा कर्मचारियों को पर्याप्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। पर्याप्त वेतन के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी कर्मचारियों को नहीं दी जा रही है। जबकि निगम द्वारा कंपनी को नियमित रूप से भुगतान किया जाता है। पर्याप्त वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण करने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वह घुट घुट कर जीने को मजबूर हैं, बारिश में उनके हालात और ख़राब हो जाते हैं पक्की छत नहीं उनके सिर पर, वह इन हालातों पर अपने बच्चों को क्या जवाब दें, उनसे कैसे नजर मिलाएं यह सोचना पड़ता है,
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन को इस संबंध में ध्यान देते हुए कर्मचारियों के हित में कदम उठाने चाहिए। पत्रकारवार्ता में नवीन अग्रवाल, विजय कुमार, सर्वेश कुमार, कृष्णपाल, बीना पवार, मुस्कान नेगी, आशीष, बबीता पवार, किरण पारचा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share