मातृ सदन से अंकिता भंडारी के परिजनों ने विनोद आर्य का नार्काे टेस्ट कराने की उठाई मांग

0

हरिद्वार। बुधवार को अंकिता भंडारी के माता-पिता बुधवार को हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात कर न्याय के लिए समर्थन मांगा। साथ ही मीडिया से बातचीत में मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के पिता व पूर्व दर्जाधारी विनोद आर्य का नार्काे टेस्ट कराने की मांग उठाई।
अंकिता के माता-पिता ने स्वामी शिवानंद सरस्वती से न्याय की लड़ाई में सहयोग मांगा। इस पर स्वामी शिवानंद ने परिवार की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए उसके माता-पिता को लगातार भटकना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जरूरत बताई।उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ अपनी बेटी को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि इस जघन्य अपराध से जुड़े हर तथ्य का पर्दाफाश हो और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बचने का मौका न मिले।
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने भी कहा कि न्याय की मांग कर रहे परिवार की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग में मातृ सदन परिवार के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share